टमाटर नूडल सूप रेसिपी इन हिंदी
![]() |
टमाटर नूडल्स सूप |
अगर आपका बच्चा भी साग - सब्जी से दूर भागता है तो उसकी सूप से दोस्ती करवाएं | बच्चे को सभी जरूरी पोषक तत्व भी मिलेंगे और धीरे - धीरे सब्जी का स्वाद भी आने लगेगा | तो आइये आज हम आपको टमाटर नूडल सूप रेसिपी बताते है |
नमस्कार दोस्तों मे अजय कुमार और आज में आप लोगो को टमाटर नूडल सूप बनाने की रेसिपी बताने जा रहा हु | ठंड के मौसम में गरम गरम सूप पीने का मजा कुछ अलग ही होता है | तो आज हम लोग सीखते है टमाटर नूडल सूप बनाने की विधि सीखते है आपकी मात्र भाषा हिन्दी में| शुरू करने से पहले में आप लोगो से गुजारिश करता हु की आप हमें फॉलो करे और हमारा साथ दे | टमाटर नूडल सूप बहुत ही टेस्टी होता है जो बड़े और छोटे बच्चे बड़े ही चाव से पीते है | इसे बनाना बहुत ही आसान होता है |अगर आपका बच्चा भी साग - सब्जी से दूर भागता है तो यह सूप आपके बच्चे के लिए बेस्ट है और आपके बच्चे को इस सूप से सभी जरूरी पोषक तत्व भी मिलेंगे और धीरे - धीरे सब्जी का स्वाद भी आने लगेगा | तो आइये आज हम आपको टमाटर नूडल सूप रेसिपी बताते है | इसे सिर्फ 40 मिनट में बना सकते है | इस रेसिपी को आप कितने भी लोगो के लिए बना सकते है पर हम आपको सिर्फ 2 लोगो के लिए बता रहे है |
चलिए आज इसे बनाना सीख लेते है |
कितने लोगो के लिए : 2 कुकिंग टाइम : 40 मिनट
सामग्री /ingredients :
- कटा टमाटर - 4
- प्याज़ - 2
- तेल - 1 चम्मच
- काली मिर्च पाउडर - स्वादानुसार
- नूडल्स - 200 gm
- नमक - स्वादानुसार
विधि /procedure :
एक पैन में पानी को उबालें और उसमे नूडल्स डालकर पकाएं | जब नूडल्स पक जाएं तो उसे पानी से निकलकर रख दे | एक पैन में तेल गरम करे और उसमे प्याज़ को पारदर्शी होने तक भूनें | कटे हुए टमाटर को पैन में तेल डालें और पांच से छह मिनट तक मिलाते हुए टमाटर को पकाएं | जब टमाटर अच्छी तरह से गल जाए तो पैन में दो कप पानी डालें और मध्यम आंच पर पकाएं |
जब सूप उबलने लगे तो उसमे नमक डालें और आंच धीमी करके सूप को पकाएं | जब सूप थोड़ा गदा हो जाए तो गैस बंद कर दे |
मिक्सचर को ठंडा होने दे और फिर उसे ग्राइंडर में डालकर पीस लें | तैयार मिक्सचर को वापस पैन में डालकर गरम करे | उसमे नूडल्स व काली मिर्च पाउडर डालकर मिलाएं |
गर्मागर्म सर्व करें |
कूकरी टिप्स /cookry tips :
- सूप को गाढ़ा बनाने के लिए कॉर्नफ्लोर या उबले और मैश किये हुए आलू की जगह आप ओट्स का भी इस्तेमाल कर सकती हैं | ओट्स को सूखा भूनकर सूप में मिलाएं | सूप गाढ़ा भी हो जायेगा और उसमे पोषक तत्व की मात्रा भी बढ़ जाएगी |
- सूप के फ्लेवर को बेहतर बनाने के लिए उसे ढेर सारी बारीक कटी धनिया पत्ती से सर्व करें |
- गाजर सूप के फ्लेवर को और बेहतर बनाने के लिए उसमे थोड़ा - सा कदूकस किया अदरक मिला दे | सूप स्वाद चटपटा हु जायेगा |
- अगर क्रीम का स्वाद आपको बहुत ज्यादा पसंद नहीं है तो सोअप में क्रीम की जगह थोड़ा - सा फुल क्रीम दूध मिला दे |
- अगर आप नूडल्स सूप बना रही है तो नूडल्स को गैस बंद करने के 3 - 4 मिनट पहले सूप में डालें | दूसरा तरीका यह हो सकता है की आप नूडल्स को उबालकर रख ले और सूप को सर्व करने से पहले हर सर्विंग बाउल में नूडल्स डालकर ऊपर से सूप डाले और फिर गर्मागर्म सर्व करे |
- वेजिटेबल सूप बनाते वक़्त हरी सब्जियों को कुछ मिनट तक थोड़े - से बटर में भूनें | इसके बाद सूप में पानी या स्टॉक मिलाएं | इससे फायदा यह होगा की सब्जियों का फ्लेवर सूप में अच्छी तरह से आ जाएगा और सूप का स्वाद कई गुना बढ़ जाएगा |
अगर आपको यह ब्लॉग अच्छा लगा तो आप हमें कमेंट करके बता सकते है और हमें फॉलो कर सकते है|
हम यहाँ रोज़ नयी नयी रेसिपी शेयर करते है और टिप्स और ट्रिक्स बताते रहते है यदि आपको कोई शिकायत हो तो बताना न भूले|
हमारी ईमेल है : sanjaykumarofficial1976@gmail.com
share our blog with your friends and relatives.
Give Us feedback and Support Us.

No comments:
Post a Comment