Our Recipes
recent

Palak Nariyal Soup Recipe In Hindi

पालक नारियल सूप रेसिपी इन हिंदी

पालक नारियल सूप 



अगर आपका बच्चा भी साग - सब्जी से दूर भागता है तो उसकी सूप से दोस्ती करवाएं | बच्चे को सभी जरूरी पोषक तत्व भी मिलेंगे और धीरे - धीरे सब्जी का  स्वाद भी आने लगेगा | तो आइये आज हम आपको पालक नारियल सूप रेसिपी बताते है |

नमस्कार दोस्तों मे अजय कुमार और आज में आप लोगो को पालक नारियल सूप बनाने की रेसिपी बताने जा रहा हु | ठंड के मौसम में गरम गरम सूप पीने का मजा कुछ अलग ही होता है | 

तो आज हम लोग सीखते है पालक नारियल  सूप बनाने की विधि सीखते है आपकी मात्र भाषा हिन्दी में| शुरू करने से पहले में आप लोगो से गुजारिश करता हु की आप हमें फॉलो करे और हमारा साथ दे | पालक नारियल सूप बहुत ही टेस्टी होता है जो बड़े और छोटे बच्चे बड़े ही चाव से पीते है | इसे बनाना बहुत ही आसान होता है |

अगर आपका बच्चा भी साग - सब्जी से दूर भागता है तो यह सूप आपके बच्चे के लिए बेस्ट है और आपके बच्चे को इस सूप से सभी जरूरी पोषक तत्व भी मिलेंगे और धीरे - धीरे सब्जी का  स्वाद भी पसंद आने लगेगा | तो आइये आज हम आपको पालक नारियल सूप  रेसिपी बताते है | इसे सिर्फ 35  मिनट में बना सकते है | 

इस रेसिपी को आप कितने भी लोगो के लिए बना सकते है पर हम आपको सिर्फ 2 लोगो के लिए बता रहे है|
चलिए आज इसे बनाना सीख लेते है |


कितने लोगो के लिए : 4     कुकिंग टाइम : 30  मिनट

सामग्री /ingredients :


  • तेल - 2 चम्मच 
  • बारीक कटा लहसुन - 4 कली 
  • बारीक कटा प्याज - 1
  • पालक - 1 कप 
  • साबुत काली मिर्च - 6
  • नमक - स्वादानुसार 
  • कोकोनट ऑइल - 1चम्मच 
  • जीरा पाउडर - 1 चम्मच 
  • कोकोनट मिल्क - 1 कप 
  • पानी - 1/2 कप 
  • तला हुआ ब्रेड गार्निशिंग के लिए - 1/4 कप 

विधि /procedure :

पालक की पत्तियों को धोकर बारीक काट ले | पैन में तेल गर्म करे और उसमे लहसुन और प्याज को  मिनट भूनें | 

अब पैन में पालक डालकर मिलाएं और चार - पांच मिनट तक पकाएं | सबसे अंत में नमक और काली मिर्च डालकर मिलाएं और गैस बंद कर दे | 

मिक्सचर को ठंडा होने दे और ग्राइंडर में डालकर पीस लें | नॉनस्टिक 
 पैन में तेल गर्म करें और उसमे पालक वाला मिक्सचर , जीरा पाउडर , कोकोनट मिल्क और पानी डालकर मिलाएं | 

जब मिक्सचर में उबाल आने लगे तो आंच धीमी करके चार - पांच  मिनट तक सूप को पकाएं | गैस बंद कर दे | 

ब्रेड के टुकड़ो से गार्निश कर सर्व करें | 


कूकरी टिप्स/cookry tips :


  • सूप को गाढ़ा बनाने के लिए कॉर्नफ्लोर या उबले और मैश किये हुए आलू की जगह आप ओट्स का भी इस्तेमाल कर सकती हैं | ओट्स को सूखा भूनकर सूप में मिलाएं | सूप गाढ़ा भी हो जायेगा और उसमे पोषक तत्व की मात्रा भी बढ़ जाएगी |

  • सूप के फ्लेवर को बेहतर बनाने के लिए  उसे ढेर सारी बारीक कटी धनिया पत्ती से सर्व करें |

  • गाजर सूप के फ्लेवर को और बेहतर बनाने के लिए उसमे थोड़ा - सा कदूकस किया अदरक मिला दे | सूप स्वाद चटपटा हु जायेगा |

  • अगर क्रीम का स्वाद आपको बहुत ज्यादा पसंद नहीं है तो सोअप में क्रीम की जगह थोड़ा - सा फुल क्रीम दूध मिला दे |

  • अगर आप नूडल्स सूप बना रही है तो नूडल्स को गैस बंद करने के 3 - 4 मिनट पहले सूप में डालें | दूसरा तरीका यह हो सकता है की आप नूडल्स को उबालकर रख ले और सूप को सर्व करने से पहले हर सर्विंग बाउल में नूडल्स डालकर ऊपर से सूप डाले और फिर गर्मागर्म सर्व करे |

  • वेजिटेबल सूप बनाते वक़्त हरी सब्जियों को कुछ मिनट तक थोड़े - से बटर में भूनें | इसके बाद सूप में पानी या स्टॉक मिलाएं | इससे फायदा यह होगा की सब्जियों का फ्लेवर सूप में अच्छी तरह से आ जाएगा और सूप का स्वाद कई गुना बढ़ जाएगा |


अगर आपको यह ब्लॉग अच्छा लगा तो आप हमें कमेंट करके बता सकते है और हमें फॉलो कर सकते है|
हम यहाँ रोज़ नयी नयी रेसिपी शेयर करते है और टिप्स और ट्रिक्स बताते रहते है यदि आपको कोई शिकायत हो तो बताना न भूले|

हमारी ईमेल है : sanjaykumarofficial1976@gmail.com

In Association With Fast2learning.com and Presented by Fast2Learning Community.
share our blog with your friends and relatives.

Give Us feedback and Support Us.


पालक नारियल सूप 

Ajay Kumar

Ajay Kumar

No comments:

Post a Comment

No Copyright Content | All Rights Reserved. Powered by Blogger.