Our Recipes
recent

Achari Paneer Recipe In Hindi

अचारी पनीर रेसिपी इन हिंदी 
अचारी पनीर 


नमस्कार दोस्तों मे अजय कुमार और आज में आप लोगो को अचारी पनीर की रेसिपी  बताने  जा रहा हूँ  |दोस्तों स्वादिस्ट खाने के बिना कोई त्योहार सम्पन ही नहीं होता |                                                                
  
त्योहार के मोके पर अपने दोस्तों और अपने मेहमानों को कुछ हटकर परोसे | तो आज हम अचारी पनीर बनाने की विधि सीखते है |  आपकी        मात्र भाषा हिन्दी में| शुरू करने से पहले में आप लोगो से गुजारिश करता हु की आप हमें फॉलो करे और हमारा साथ दे |                                      

अचारी पनीर  बहुत ही टेस्टी होती है जो बड़े और छोटे बच्चे बड़े ही चाव से खाते है | इसे बनाना बहुत ही आसान होता है |  दोस्तों यह रेसिपी बनाने में वक़्त तो लगेगा पर जब यह बन जाती तो बहुत ही स्वादिस्ट लगती है |

 इस रेसिपी को आप कितने भी लोगो के लिए बना सकते है पर हम आपको सिर्फ 4 लोगो के लिए बता रहे है और इसे सिर्फ 60 मिनट में बना सकते है चलिए आज इसे बनाना सीख लेते है                                                  

कितने लोगो के लिए - 04   कुकिंग टाइम - 60 मिनट



सामग्री /Ingredients:



  • पनीर - 200 gm
  • तेल - 1 चम्मच 

पेस्ट बनाने के लिए : 

  • कटा प्याज़ - 2
  • लहसुन की कालिया - 3
  • अदरक - 1 टुकड़ा 
  • पचरंगा अचार का मसाला - 2 चम्मच 
  • सौफ - 1 चम्मच 
  • लाल मिर्च का पाउडर - 1 चम्मच 
  • हल्दी पाउडर - 1 चम्मच 
  • धनिया पाउडर - 1/2 चम्मच  
  • गरम मसाला पाउडर - 1/2 चम्मच 
  • पानी -
  • टोमेटो प्यूरी - 1, 1/2 कप 
  • कसूरी मेथी - 1/4 चम्मच 
  • चीनी - 1 चम्मच 
  • नमक - स्वादानुसार 
  • क्रीम - 1/4 कप 
  • धनिया पत्ती -  सजावट के लिए 

विधि /procedure :

प्याज़ , अदरक , लहसुन , पचरंगा अचार मसाला और सौफ  को ग्राइंडर में डालकर पीस ले | पैन में तेल गर्म करे और मसालों के पेस्ट को उसमे डालकर 3 - 4 मानते तक भुने | 

पैन में लाल मिर्च पाउडर , हल्दी पाउडर , धनिया पाउडर , गर्म मसाला पाउडर डालकर मिलाये | दो - मिनट बाद  पैन में टोमेटो प्यूरी , नमक , चीनी , कसूरी मेथी और क्रीम डालें | 

अच्छी तरह मिलाये और मसालो को एक और  उबाल दे | अब पनीर के टुकड़ो को पैन में ड़ालकर मिलाएं | अगर जरूरत महसूस हो तो थोड़ा सा पानी भी मसालों में डालें  मध्यम आंच पर चार से पांच मिनट तक पकाएं  | 

नमक चख ले | गैस बंद करे | धनिया पत्ती से सजाये और सर्व करे | 


कूकरी टिप्स / Cookry Tips :

    • दही को फ्रेश रखने के लिए दही जमाते वक़्त उसमे कच्चे नारियल का एक टुकड़ा डाल दे |  


      • प्याज़ और सिरका बराबर मात्रा मिलाकर उसे स्टील के बर्तनो पर रगड़े | बर्तन चमकने लगेंगे |



      • दानेदार एवं खस्ता बर्फी बनाने के लिए बेसन में थोड़ी -सी भुनी हुई सुजी मिला दे | इससे बर्फी खस्ता बनेगी ,उसका स्वाद भी बढ़ जाएगा | 



      • गुलाब जामुन की रंगत बढ़ाने के लिए मावे में जरा -सा पनीर मिला दे | स्वाद और रूप दोनों बेहतर हो जायेंगे |



      • दाल बनाते वक़्त उसमे बादाम तेल की कुछ बूंदे डाले | दाल जल्दी गाल जाएगी |




      अगर आपको यह ब्लॉग अच्छा लगा तो आप हमें कमेंट करके बता सकते है और हमें फॉलो कर सकते है|

      हम यहाँ रोज़ नयी नयी रेसिपी शेयर करते है और टिप्स और ट्रिक्स बताते रहते है यदि आपको कोई शिकायत हो तो बताना न भूले|



      हमारी ईमेल है : sanjaykumarofficial1976@gmail.com



      In Association With Fast2learning.com and Presented by Fast2Learning Community.

      share our blog with your friends and relatives.

      Give Us feedback and Support Us.

        अचारी पनीर 

        Ajay Kumar

        Ajay Kumar

        No comments:

        Post a Comment

        No Copyright Content | All Rights Reserved. Powered by Blogger.