Our Recipes
recent

Masala Aalu Recipe In Hindi

मसाला आलू रेसिपी इन हिंदी




मसाला आलू


घर में मेहमानों का आना जाना लगा ही रहता | स्वादिस्ट खाने के बिना कोई त्योहार संपन ही नहीं होता | आलू का बरता तो आप सभी बनाते है पर आज हम आपको मसाला आलू की रेसिपी बताने जा रहे |  

नमस्कार दोस्तों मे अजय कुमार और आज में आप लोगो को मसाला आलू बनाने की रेसिपी  बताने जा रहा हु | दोस्तों आमतोर पर आप सभी लोग ने घर पर आलू का बरता बनाया होगा , तो आज हम लोग सीखते है मसाला आलू बनाने कि आसान विधि को सीखते है आपकी मात्र भाषा हिन्दी में|

शुरू करने से पहले में आप लोगो से गुजारिश करता हु की आप हमें फॉलो करे और हमारा साथ दे | जैसा की आप सभी जानते है आलू आजकल सभी सब्जियों में डालने लगा है , और खाने में भी बढ़िया होता है | कार्बोहैड्रेट्स से भरपूर आलू न सिर्फ फ़दयेमंद, बल्कि स्वादिस्ट भी होता है | आज हम मसाला आलू बनाने की इस खास रेसिपी को सीखते है |

इसे बनाना बहुत ही आसान होता है | इसे सिर्फ 50 मिनट में बना सकते है | इस रेसिपी को आप कितने भी लोगो के लिए बना सकते है पर हम आपको सिर्फ 4 लोगो के लिए बता रहे है | 
चलिए आज इसे बनाना सीख लेते है :


कितने लोगो के लिए : 4                   कुकिंग टाइम : 50  मिनट


सामग्री /Ingredients :


  • छोटे आलू - 1/2 किलो   
  • तेल - 4 चम्मच  
  • जीरा - 1 चम्मच  
  • हींग - 1/4 चम्मच  
  • अमचूर पाउडर - 1 चम्मच  
  • नमक - स्वादानुसार
  • नींबू का रस- 1 चम्मच  


मिक्सचर के लिए :

  • साबुत धनिया - 1 चम्मच  
  • लाल मिर्च - 4 चम्मच  
  • साबुत काली मिर्च - 1 चम्मच  
  • सौफ - 1 चम्मच  
  • जीरा - 1/2 चम्मच  

विधि /procedure :



आलू को उबालकर छिलका छील ले | तवे पर धनिया , सौफ , जीरा ,लाल मिर्च और काली मिर्च को सूखा भून ले | ठंडा करके पाउडर बना दे | पैन में तेल गरम करे और उसमर जीरा और हींग डेल |

अब जीरा पकने लगे तो पैन में आलू और मसालों का तैयार मिक्सचर , अमचूर पाउडर और नमक ड़ालकर मिलाये | धीमी आंच पर आलू को सुहनरा होने तक अच्छी तरह से भून ले |   

seving tips:

धनिया पत्ती से गार्निश कर सर्व करे |

कुकरी टिप्स / cookry tips
:

  • काम की व्यस्तता और जिंदगी  की भागमभाग ऐसी है की आप अपने मेहमानो और परिवारों के अन्य सदस्यों के लिए चाहते हुए भी कुछ स्पेशल नहीं बना पाते | त्यौहार के मोके पर यह अफसोस नहीं रहने दे | एक दिन के ही सही भर के शेफ बन जाइए | घर के सदस्यों के स्वाद व पसंद के मुताबिक मेनू तैयार कीजिये | खाना बनाने की सारी जिमेदारी खुद पे लेने की जगह परिवार के सदस्यों के बीच में बांट दे | मेनू में हर किसी के पसंद की डिश जरूर शामिल करे |

  • त्योहार का मतलब ये नहीं हे की आप पूरा दिन रसोई में बिताएंगी | मेनू में ऐसी चीजों को शामिल करे , जिसकी तैयारी एक दिन पहले से करके रखी जा सके | ऐसा काम करने से त्योहार वाले दिन आप पर काम बोझ यहूदा कम रहेगा |

  • अगर आपके भाई को चॉकलेट या कोई खास सामग्री जयादा पसंद है तो बाजार से लाई मिठाई को चॉकलेट या फिर उसकी पसंदीदा सामग्री से गर्निस्क कर दे | ऐसे ही आप बाजार में उपलब्ध बर्फी से सैंडविच भी बना सकती है | एक बर्फी के ऊपर चॉकलेट की एक परत डाले और उसके ऊपर एक और बर्फी रखकर भाई को खिलाएं |

  • दही को फ्रेश रखने के लिए दही जमाते वक़्त उसमे कच्चे नारियल का एक टुकड़ा डाल दे |  


  • प्याज़ और सिरका बराबर मात्रा मिलाकर उसे स्टील के बर्तनो पर रगड़े | बर्तन चमकने लगेंगे |



  • दानेदार एवं खस्ता बर्फी बनाने के लिए बेसन में थोड़ी -सी भुनी हुई सुजी मिला दे | इससे बर्फी खस्ता बनेगी ,उसका स्वाद भी बढ़ जाएगा |



  • गुलाब जामुन की रंगत बढ़ाने के लिए मावे में जरा -सा पनीर मिला दे | स्वाद और रूप दोनों बेहतर हो जायेंगे |



  • दाल बनाते वक़्त उसमे बादाम तेल की कुछ बूंदे डाले | दाल जल्दी गाल जाएगी |



अगर आपको यह ब्लॉग अच्छा लगा तो आप हमें कमेंट करके बता सकते है और हमें फॉलो कर सकते है|


हम यहाँ रोज़ नयी नयी रेसिपी शेयर करते है और टिप्स और ट्रिक्स बताते रहते है यदि आपको कोई शिकायत हो तो बताना न भूले|



हमारी ईमेल है : sanjaykumarofficial1976@gmail.com



In Association With Fast2learning.com and Presented by Fast2Learning Community.

share our blog with your friends and relatives.

Give Us feedback and Support Us.





    Ajay Kumar

    Ajay Kumar

    1 comment:

    No Copyright Content | All Rights Reserved. Powered by Blogger.