Our Recipes
recent

Dal Paratha Recipe in Hindi

दाल पराठा रेसिपी इन हिंदी

दाल पराठा
 बचे हुए  खाने को दोबारा गर्म करके खाने से अच्छा है कि उससे कोई नई डिश तैयार कर ली जाए | आज हम आपको दाल पराठा बनाना सिखाने जा रहे है |

नमस्कार दोस्तों मे अजय कुमार और आज में आप लोगो को दाल पराठा बनाने की रेसिपी  बताने जा रहा हु | दोस्तों अगर आपके घर में रात को दाल बच जाती है तो शायद आप लोग उसे फेक देते होंगे मगर उसके पराठे बना लिए जाये तो आपकी दाल बर्बाद भी नहीं जायेंगी और आप लोगो को इसे बहाने एक नई डिश भी बनाना सीख लेंगे , तो आज हम लोग सीखते है दाल पराठा बनाने की विधि सीखते है आपकी मात्र भाषा हिन्दी में|

 शुरू करने से पहले में आप लोगो से गुजारिश करता हु की आप हमें फॉलो करे और हमारा साथ दे | जैसा की आप सभी जानते है दाल खाने बहुत ही टेस्टी होती है जो बड़े और छोटे बच्चे बड़े मजे से खाते है |

 प्रोटीन से भरपूर दाल न सिर्फ फ़दयेमंद, बल्कि स्वादिस्ट भी होता है | आज हम दाल पराठा की इस खास रेसिपी बनाना सीखते है |   इसे बनाना बहुत ही आसान होता है | इसे सिर्फ 30  मिनट में बना सकते है |

 इस रेसिपी को आप कितने भी लोगो के लिए बना सकते है पर हम आपको सिर्फ 2 लोगो के लिए बता रहे है | 
चलिए आज इसे बनाना सीख लेते है
:

कितने लोगो के लिए : 2                 कुकिंग टाइम : 30 मिनट




  • बची हुई दाल - 1 कप



  • आटा - 2 कप


  • लाल मिर्च पाउडर -1/2 चम्मच

  • हल्दी पाउडर - 1/8 चम्मच

  • कटी मिर्च - 1

  • गाढ़ा दही - 1/2 कप

  • बेसन - 2 चम्मच

  • बारीक कटी धनिया पत्ती - 1 चम्मच

  • नमक - स्वादनुसार

  • तेल - आवश्यकतानुसार


विधि :

एक बाउल में एक चम्मच तेल और अन्य सभी सामग्री डालें और अच्छी तरह से मिलाएं | अच्छी तरह से गूंद लें | नॉनस्टिक पैन गर्म करें | गुंदे हुए आटे से लोई काटे और पराठे को गोलाकार में बेल ले | कम तेल का इस्तमाल करते हुए पराठे को दौड़ने ओर से पकाएं | सॉस या चटनी के साथ गर्मागर्म सर्वे करें | पैन पर पराठे को दोनों ओर से सेंके | हल्का - सा तेल या मखन भी लगाएं |


कुकरी टिप्स / cookery tips :



  • बची हुई इडली को गर्म करके खाना अगर आपको भी असंभव - सा - काम लगता है तो इसे झटपट एक नई डिश तैयार कर ले | दो चचम्मच तेल गर्म करे और उसे प्याज़ , टमाटर , शिमला मिर्च अदि को भून ले | नमक , हल्दी व मिर्च डालकर मिलाएं | बची हुई इडली को चार टुकड़ो में काटकर पैन में डालें व मिलाएं गर्मागर्म सर्वे करें |



  •  इसी तरह बची हुई रोटी को गर्म करके खाने से अच्छा है कि उससे एक नई डिश बनाई जाए | रोटी को छोटे - कहते टुकड़ो में काट ले | कड़ाई में तेल गर्म करके उसमे प्याज़ , टमाटर व हरी सब्जियों को भून ले | मनपसंद मसाले व नमक ड़ालकर पकाएं | टुकड़े ड़ालकर मिलाये | पत्ती से गार्निश कर सर्वे करे |

  • बची हुए दाल से आप दाल पाव भाजी भी बना सकते है | पर , यह पाव भाजी थोड़ी - सी  वाली होगी | पहले जिन सब्जियों का इस्तमाल आप भाजी में करना चाहते है , उन्हें धोकर काट ले | कुकर में इन सब्जियों को चुटकी भर नमक के साथ डालें और दो सीटी लगाएं | सब्जियों को ठंडा होने दे और अच्छी तरह से मैश कर ले | बची हुई दाल में व अदरक - लहसुन पेस्ट डालकर गर्म करें | जब दाल उबलने लगे तो उसमे सब्जियों का पेस्ट डालें | तेज आंच पर पकाएं | नमक व पाव भाजी मसाला मिलाएं | ब्रेड के साथ सर्वे करें |





दाल पराठा

अगर आपको यह ब्लॉग अच्छा लगा तो आप हमें कमेंट करके बता सकते है और हमें फॉलो कर सकते है|
हम यहाँ रोज़ नयी नयी रेसिपी शेयर करते है और टिप्स और ट्रिक्स बताते रहते है यदि आपको कोई शिकायत हो तो बताना न भूले|



हमारी ईमेल है : sanjaykumarofficial1976@gmail.com





In Association With Fast2learning.com and Presented by Fast2Learning Community.


share our blog with your friends and relatives.


Give Us feedback and Support Us.













Ajay Kumar

Ajay Kumar

No comments:

Post a Comment

No Copyright Content | All Rights Reserved. Powered by Blogger.