Our Recipes
recent

Chicken Tikka Recipe in hindi

चिकन टिक्का रेसिपी इन हिंदी
चिकन टिक्का


घर में मेहमानों का आना जाना लगा ही रहता है | इस बार क्यों न उन्हें कुछ नया परोसा जाए | तरह - तरह  के टिक्का इस में आपकी मदद करेंगे |

नमस्कार दोस्तों मे अजय कुमार और आज में आप लोगो को चिकन टिक्का बनाने की रेसिपी  बताने जा रहा हु | दोस्तों आमतोर पर आप सभी लोग ने ज्यादातर घर पर चिकन या मटन बनाया होगा , अगर चिकन टिक्का खाना हो तो  आप लोग बाहर जाते है  तो आज हम लोग सीखते है चिकन टिक्का आसान  बनाने की विधि सीखते है आपकी मात्र भाषा हिन्दी में|

शुरू करने से पहले में आप लोगो से गुजारिश करता हु की आप हमें फॉलो करे और हमारा साथ दे | जैसा की आप सभी जानते है चिकन टिक्का खाने बहुत ही टेस्टी होती है  | प्रोटीन से भरपूर चिकन टिक्का न सिर्फ फ़दयेमंद, बल्कि स्वादिस्ट भी होता है | आज हम चिकन टिक्का की इस खास रेसिपी बनाना सीखते है |

इसे बनाना बहुत ही आसान होता है | इसे सिर्फ 100 मिनट में बना सकते है | इस रेसिपी को आप कितने भी लोगो के लिए बना सकते है पर हम आपको सिर्फ 3 लोगो के लिए बता रहे है | 
चलिए आज इसे बनाना सीख लेते है :


कितने लोगो के लिए : 3                  कुकिंग टाइम : 100 मिनट


सामग्री /Ingredients :

  • बोनलेस चिकन - 250 gm
  • फेटा हुआ दही - 1 cup
  • नमक - स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
  • हल्दी पाउडर - 1/4 चम्मच
  • अदरक-लहसुन पाउडर - 1 चम्मच
  • लाल फ़ूड कलर - चुटकी भर
  • गरम मसाला पाउडर - 1/4 चम्मच
  • कसूरी मेथी - 1/4 चम्मच
  • तेल -1चम्मच
  • चौकोर आकार में कटा प्याज़ - 2
  • चौकोर आकार में कटी शिमला मिर्च -1
  • चौकोर आकार में कटा टमाटर - 2
  • तेल - आवश्यकतानुसार

गार्निशिंग के लिए :
चिकन टिक्का

  • नींबू के टुकड़े
  • धनिया पत्ती
  • प्याज के छल्ले

विधि / procedure :


एक बर्तन में दही , नमक लाल मिर्च पाउडर , हल्दी पाउडर , अदरक - लहसुन पेस्ट , गरम  मसाला पाउडर , कसूरी मेथी , तेल और फ़ूड कलर डाले | अच्छी तरह से मिलाये | बोनलेस चिकन को धोकर इस घोल में डाले और मिलाये | टमाटर के बीज को निकाल दे | इस घोल में प्याज़ , शिमला मिर्च और टमाटर भी डालकर मिलाये | बाउल को ढककर  एक घंटे के लिए फ्रीज में रख दे |

कबाब स्टिक को आधे घंटे के लिए पानी में में भिगोकर छोड़ दे ताकि वह जले नहीं | अब हर स्टिक में एक - एक टुकड़ा टमाटर , प्याज़ , शिमला मिर्च और चिकन गूंदती जाएं | सारी सामग्री को इसी पैटर्न में कबाब स्टिक में गुंध ले | ध्यान रहे कि में बहुत ज्यादा सामग्री न हो | एक नॉनस्टिक पैन में दो चम्मच तेल गर्म करे |

चिकन स्टिक को उसके ऊपर डालें | मध्यम आंच पर हर ओर से चिकन व सब्जियों को पकाये | हर साइड को  6 - 8 मिनट तक तक पकाये | जब चिकन अच्छे से पक जाये तो गैस बंद कर दे |

Serving Tips:


सर्विंग प्लेट में टिक्का निकालें | धनिया पत्ती , प्याज़ के छल्ले और नीबू के टुकड़े से सजाये और पेश करे |  

कूकरी टिप्स/Cookry tips :

  1. अमूमन टिक्का रेसिपी बनाते वक़्त सभी सामग्री को 2 -3 घंटे तक  मैरीनेट करने की सलाह दी जाती है | पर ,आप चाहें तो ज्यादा समय तक भी मैरीनेट कर सकते है | मैरीनेट करने के लिए आप सामग्री को जितनी ढेर तक छोड़ेगी। , मसलो का फ्लेवर डिश में उतना अच्छा आएगा                                                                                                                                                       
  2. गाढा दही तैयार करने के लिए सामान्य दही को एक सूती कपडे में डालकर बांधे और कही लटकाकर 1/2 घण्टे के लिए छोड़ दे | दही का सारा पानी निकल जायेगा | अब इस दही को 1 घंटे के लिए फ्रीज में रख दे और मैरीनेट तैयार  इस्तमाल  करे |                                                                                                                                                                                                                                   
  3. टिक्का बनाने के लिए अगर आप लकड़ी के टिक्का सींक का इस्तमाल कर  रहे हे तो उसे हमेशा 20 -25 मिनट तक पानी में डुबोने  बाद ही इस्तमाल करे | इससे सीके जलेगी नहीं | पानी से निकालने के बाद  सींक को पौंछ ले और उसमे सामग्री को गुंद ले |                                                                                                                                                                                        4.   पनीर टिक्का बनाते वक़्त थोड़ी सावधानी बरते | उसे जयादा वक़्त तक नहीं पकायें | जयादा पकाने  पर पनीर कड़ा और रबड़ जैसा हो जाता है |   

  
    अगर आपको यह ब्लॉग अच्छा लगा तो आप हमें कमेंट करके बता सकते है और हमें फॉलो कर सकते है|
    हम यहाँ रोज़ नयी नयी रेसिपी शेयर करते है और टिप्स और ट्रिक्स बताते रहते है यदि आपको कोई शिकायत हो तो बताना न भूले|


    हमारी ईमेल है : sanjaykumarofficial1976@gmail.com



    In Association With Fast2learning.com and Presented by Fast2Learning Community.

    share our blog with your friends and relatives.

    Give Us feedback and Support Us.




    Ajay Kumar

    Ajay Kumar

    No comments:

    Post a Comment

    No Copyright Content | All Rights Reserved. Powered by Blogger.