Our Recipes
recent

Broccoli Soup Recipe In Hindi

ब्रोकली सूप रेसिपी इन हिंदी


ब्रोकली सूप

अगर आपका बच्चा भी साग - सब्जी से दूर भागता है तो उसकी सूप से दोस्ती करवाएं | बच्चे को सभी जरूरी पोषक तत्व भी मिलेंगे और धीरे - धीरे सब्जी का  स्वाद भी आने लगेगा | तो आइये आज हम आपको ब्रोकली सूप रेसिपी बताते है |

नमस्कार दोस्तों मे अजय कुमार और आज में आप लोगो को ब्रोकली सूप बनाने की रेसिपी बताने जा रहा हु | ठंड के मौसम में गरम गरम सूप पीने का मजा कुछ अलग ही होता है | तो आज हम लोग सीखते है ब्रोकली सूप बनाने की विधि सीखते है आपकी मात्र भाषा हिन्दी में| शुरू करने से पहले में आप लोगो से गुजारिश करता हु की आप हमें फॉलो करे और हमारा साथ दे | ब्रोकली सूप बहुत ही टेस्टी होता है जो बड़े और छोटे बच्चे बड़े ही चाव से पीते है | इसे बनाना बहुत ही आसान होता है |अगर आपका बच्चा भी साग - सब्जी से दूर भागता है तो यह सूप आपके बच्चे के लिए बेस्ट है और आपके बच्चे को इस सूप से सभी जरूरी पोषक तत्व भी मिलेंगे और धीरे - धीरे सब्जी का  स्वाद भी पसंद आने लगेगा | तो आइये आज हम आपको ब्रोकली सूप रेसिपी बताते है | इसे सिर्फ 25 मिनट में बना सकते है | इस रेसिपी को आप कितने भी लोगो के लिए बना सकते है पर हम आपको सिर्फ 2 लोगो के लिए बता रहे है|
चलिए आज इसे बनाना सीख लेते है |

कितने लोगो के लिए : 2      कुकिंग टाइम : 25 मिनट


सामग्री /ingredients :

  • ब्रोकली - 1 कप
  • नमक - चुटकी भर
  • काली मिर्च पाउडर - चुटकी भर
  • बटर - 1/2
  • बादाम - 3

विधि /procedure :

ब्रोकली को अच्छी तरह से काट ले | ब्रोकली के टुकड़ो को 1/4 कप पानी व चुटकी भर नमक के साथ कुकर में डालें और एक सीटी लगाएं | बादाम को 15 मिनट के लिए गर्म पानी में भिगोए |

ब्रोकली को पानी के साथ एक बर्तन में निकाले और ठंडा होने दे | ब्रोकली को पानी और बादाम के साथ ग्राइंडर में डाले और पीस ले |  पैन में एक चम्मच बटर गर्म करे और उसमे ब्रोकली वाला पेस्ट और चुटकी भर काली मिर्च पाउडर और नमक डालें |

अच्छी तरह से मिलाकर दो से तीन मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं और गर्मागर्म पेश करे |


कूकरी टिप्स/cookry tips :


  • सूप को गाढ़ा बनाने के लिए कॉर्नफ्लोर या उबले और मैश किये हुए आलू की जगह आप ओट्स का भी इस्तेमाल कर सकती हैं | ओट्स को सूखा भूनकर सूप में मिलाएं | सूप गाढ़ा भी हो जायेगा और उसमे पोषक तत्व की मात्रा भी बढ़ जाएगी |

  • सूप के फ्लेवर को बेहतर बनाने के लिए  उसे ढेर सारी बारीक कटी धनिया पत्ती से सर्व करें |

  • गाजर सूप के फ्लेवर को और बेहतर बनाने के लिए उसमे थोड़ा - सा कदूकस किया अदरक मिला दे | सूप स्वाद चटपटा हु जायेगा |

  • अगर क्रीम का स्वाद आपको बहुत ज्यादा पसंद नहीं है तो सोअप में क्रीम की जगह थोड़ा - सा फुल क्रीम दूध मिला दे |

  • अगर आप नूडल्स सूप बना रही है तो नूडल्स को गैस बंद करने के 3 - 4 मिनट पहले सूप में डालें | दूसरा तरीका यह हो सकता है की आप नूडल्स को उबालकर रख ले और सूप को सर्व करने से पहले हर सर्विंग बाउल में नूडल्स डालकर ऊपर से सूप डाले और फिर गर्मागर्म सर्व करे |

  • वेजिटेबल सूप बनाते वक़्त हरी सब्जियों को कुछ मिनट तक थोड़े - से बटर में भूनें | इसके बाद सूप में पानी या स्टॉक मिलाएं | इससे फायदा यह होगा की सब्जियों का फ्लेवर सूप में अच्छी तरह से आ जाएगा और सूप का स्वाद कई गुना बढ़ जाएगा |

अगर आपको यह ब्लॉग अच्छा लगा तो आप हमें कमेंट करके बता सकते है और हमें फॉलो कर सकते है|
हम यहाँ रोज़ नयी नयी रेसिपी शेयर करते है और टिप्स और ट्रिक्स बताते रहते है यदि आपको कोई शिकायत हो तो बताना न भूले|

हमारी ईमेल है : sanjaykumarofficial1976@gmail.com

In Association With Fast2learning.com and Presented by Fast2Learning Community.
share our blog with your friends and relatives.

Give Us feedback and Support Us.



ब्रोकली सूप

   
Ajay Kumar

Ajay Kumar

No comments:

Post a Comment

No Copyright Content | All Rights Reserved. Powered by Blogger.