Our Recipes
recent

Bhuna Gajar -Tomato Soup In Hindi

भुना गाजर टमाटर सूप रेसिपी इन हिंदी



भुना गाजर टमाटर सूप 

अगर आपका बच्चा भी साग - सब्जी से दूर भागता है तो उसकी सूप से दोस्ती करवाएं | बच्चे को सभी जरूरी पोषक तत्व भी मिलेंगे और धीरे - धीरे सब्जी का  स्वाद भी आने लगेगा | तो आइये आज हम आपको भुना गाजर टमाटर सूप रेसिपी बताते है |

नमस्कार दोस्तों मे अजय कुमार और आज में आप लोगो को भुना गाजर टमाटर सूप बनाने की रेसिपी बताने जा रहा हु | ठंड के मौसम में गरम गरम सूप पीने का मजा कुछ अलग ही होता है | तो आज हम लोग सीखते है भुना गाजर टमाटर सूप बनाने की विधि सीखते है आपकी मात्र भाषा हिन्दी में| शुरू करने से पहले में आप लोगो से गुजारिश करता हु की आप हमें फॉलो करे और हमारा साथ दे | भुना गाजर टमाटर  सूप बहुत ही टेस्टी होता है जो बड़े और छोटे बच्चे बड़े ही चाव से पीते है | इसे बनाना बहुत ही आसान होता है |अगर आपका बच्चा भी साग - सब्जी से दूर भागता है तो यह सूप आपके बच्चे के लिए बेस्ट है और आपके बच्चे को इस सूप से सभी जरूरी पोषक तत्व भी मिलेंगे और धीरे - धीरे सब्जी का  स्वाद भी पसंद आने लगेगा | तो आइये आज हम आपको भुना गाजर टमाटर सूप  रेसिपी बताते है | इसे सिर्फ 35  मिनट में बना सकते है | इस रेसिपी को आप कितने भी लोगो के लिए बना सकते है पर हम आपको सिर्फ 2 लोगो के लिए बता रहे है|
चलिए आज इसे बनाना सीख लेते है |


कितने लोगो के लिए : 2      कुकिंग टाइम : 35 मिनट

सामग्री /ingredients :


  • छिला व कटा गाजर - 2
  • टमाटर - 4
  • दूध -1/2 कप 
  • पानी - आवश्य्कतानुसार 
  • जीरा पाउडर - 1 चम्मच 
  • नमक - स्वादानुसार 
  • काली मिर्च पाउडर -स्वादानुसार 
  • बटर - 1 चम्मच 
  • फ्रेश क्रीम - 2 चम्मच 

गार्निश के लिए 

  • धनिया पत्ती 

विधि /procedure :

टमाटर को 3 - 4 मिनट तक उबालें और उसका छिलका छिल ले | पैन में बटर गरम करे और उसमे गाजर के टुकड़े डाले | 

तेज आंच पर गाजर को मुलायम होने तक पकाएं | अब क्रीम व काली मिर्च के अलावा अन्य सभी सामग्री को ग्राइंडर में डाले और प्यूरी तैयार कर ले | 

तैयार प्यूरी को पैन में डाले और मध्यम आंच और पकाएं | नमक चख ले | अगर सूप गाढ़ा लग रहा है तो पानी ड़ालकर गाढ़ापन को सही करे | 

सर्व करने से पहले सूप में क्रीम व काली मिर्च डालकर मिलाएं | धनिया पत्ती से गार्निश कर सर्व करें | 




कूकरी टिप्स/cookry tips :


  • सूप को गाढ़ा बनाने के लिए कॉर्नफ्लोर या उबले और मैश किये हुए आलू की जगह आप ओट्स का भी इस्तेमाल कर सकती हैं | ओट्स को सूखा भूनकर सूप में मिलाएं | सूप गाढ़ा भी हो जायेगा और उसमे पोषक तत्व की मात्रा भी बढ़ जाएगी |

  • सूप के फ्लेवर को बेहतर बनाने के लिए  उसे ढेर सारी बारीक कटी धनिया पत्ती से सर्व करें |

  • गाजर सूप के फ्लेवर को और बेहतर बनाने के लिए उसमे थोड़ा - सा कदूकस किया अदरक मिला दे | सूप स्वाद चटपटा हु जायेगा |

  • अगर क्रीम का स्वाद आपको बहुत ज्यादा पसंद नहीं है तो सोअप में क्रीम की जगह थोड़ा - सा फुल क्रीम दूध मिला दे |

  • अगर आप नूडल्स सूप बना रही है तो नूडल्स को गैस बंद करने के 3 - 4 मिनट पहले सूप में डालें | दूसरा तरीका यह हो सकता है की आप नूडल्स को उबालकर रख ले और सूप को सर्व करने से पहले हर सर्विंग बाउल में नूडल्स डालकर ऊपर से सूप डाले और फिर गर्मागर्म सर्व करे |

  • वेजिटेबल सूप बनाते वक़्त हरी सब्जियों को कुछ मिनट तक थोड़े - से बटर में भूनें | इसके बाद सूप में पानी या स्टॉक मिलाएं | इससे फायदा यह होगा की सब्जियों का फ्लेवर सूप में अच्छी तरह से आ जाएगा और सूप का स्वाद कई गुना बढ़ जाएगा |

अगर आपको यह ब्लॉग अच्छा लगा तो आप हमें कमेंट करके बता सकते है और हमें फॉलो कर सकते है|
हम यहाँ रोज़ नयी नयी रेसिपी शेयर करते है और टिप्स और ट्रिक्स बताते रहते है यदि आपको कोई शिकायत हो तो बताना न भूले|

हमारी ईमेल है : sanjaykumarofficial1976@gmail.com

In Association With Fast2learning.com and Presented by Fast2Learning Community.
share our blog with your friends and relatives.

Give Us feedback and Support Us.

भुना गाजर टमाटर सूप 



Ajay Kumar

Ajay Kumar

No comments:

Post a Comment

No Copyright Content | All Rights Reserved. Powered by Blogger.