पनीर टिक्का रेसिपी इन हिंदी
![]() |
| पनीर टिक्का |
नमस्कार दोस्तों मे अजय कुमार और आज में आप लोगो को पनीर टिक्का बनाने की रेसिपी बताने जा रहा हु | ठंड के मौसम में गरम गरम पनीर टिक्का खाने का मजा कुछ अलग ही होता है | तो आज हम लोग सीखते है पनीर टिक्का बनाने की विधि सीखते है आपकी मात्र भाषा हिन्दी में| शुरू करने से पहले में आप लोगो से गुजारिश करता हु की आप हमें फॉलो करे और हमारा साथ दे |पनीर टिक्का खाने बहुत ही टेस्टी होता है जो बड़े और छोटे बच्चे बड़े ही चाव से खाते है | पनीर टिक्का अच्छा होता है क्योकि यह पनीर से बनता है जो की लाभदायक है और कैल्शियम भरपूर है | इसे बनाना बहुत ही आसान होता है | इसे सिर्फ 80 मिनट में बना सकते है | इस रेसिपी को आप कितने भी लोगो के लिए बना सकते है पर हम आपको सिर्फ 4 लोगो के लिए बता रहे है |
चलिए आज इसे बनाना सीख लेते है |
चलिए आज इसे बनाना सीख लेते है |
सामग्री/ Ingredients :
- पनीर - 300gm
- शिमला मिर्च - 1
- टमाटर -1
- प्याज़ - 1
मैरीनेट करने के लिए :
- दही -250gm
- बेसन - 4 चम्मच
- हल्दी पाउडर -1/2 चम्मच
- काली मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच
- अजवाइन -1/2 चम्मच
- जीरा -1/2 चम्मच
- कसूरी मेथी - 1/2चम्मच
- धनिया पाउडर -1चम्मच
- जीरा पाउडर -1चम्मच
- चाट मसाला पाउडर -1 चम्मच
- गरम मसाला पाउडर -1 चम्मच
- अमचूर पाउडर -1 चम्मच
- कश्मीरी लाल मिर्च - स्वादानुसार
- अदरक - लहसुन पाउडर - 3/4 चम्मच
- नीबू का रास - 3/4 चम्मच
- तेल - आवश्यक्तानुसार
- नमक - स्वादानुसार
कितने लोगो के लिए:4 कुकिंग समय :80 मिनट
विधि /Procedure :
पनीर को 1/4 इंच बड़े टुकड़ो में काट ले | सब्जियो को धो ले | प्याज़ को छीलकर 4 बड़े टुकड़ो में काट ले और प्याज़ की एक -एक परत को निकल ले | शिमला मिर्च को भी बड़े -बड़े ठुकड़ो में काट ले | टमाटर को भी इसी तरह काट ले | टमाटर के सारे बीज निकल ले | मैरीनेट करने के लिए एक बर्तन में दही को डालें और उसे अच्छी तरह से फेट ले | तेल ,चाट मसाला और नीबू के रस के आलावा मैरीनेट करने के लिए रखी सभी सामग्री को डाले अच्छी तरह से मिलाये | नमक चक ले | अब सभी सब्जियों और पनीर को दही वाले इस मिक्सचर में डाले और अच्छी मिलाये | बर्तन को धक दे और फ्रीज़ में 45 मिनट से 3 घंटे के लिए रख दे | नॉन स्टिक पैन में एक चम्मच तेल गरम करे और उसमे मैरीनेट वाले मसाले के साथ सब्जी और पनीर डाले | मध्यम आंच पर सब्जी और पनीर को दोनों ओर से सुहनेरा होने तक तले | पूरी सामग्री तीन बार में तले ले | जब सब्जिया और पनीर गरम हो , उन्हें एक- एक करके लकड़ी वाले सींक या फिर टूथपिक में सजा ले | चाट मसाला और नीबू के रस से सजाकर सर्वे करे
कूकरी टिप्स/Cookry tips :
- अमूमन टिक्का रेसिपी बनाते वक़्त सभी सामग्री को 2 -3 घंटे तक मैरीनेट करने की सलाह दी जाती है | पर ,आप चाहें तो ज्यादा समय तक भी मैरीनेट कर सकते है | मैरीनेट करने के लिए आप सामग्री को जितनी ढेर तक छोड़ेगी। , मसलो का फ्लेवर डिश में उतना अच्छा आएगा
- गाढा दही तैयार करने के लिए सामान्य दही को एक सूती कपडे में डालकर बांधे और कही लटकाकर 1/2 घण्टे के लिए छोड़ दे | दही का सारा पानी निकल जायेगा | अब इस दही को 1 घंटे के लिए फ्रीज में रख दे और मैरीनेट तैयार इस्तमाल करे |
- टिक्का बनाने के लिए अगर आप लकड़ी के टिक्का सींक का इस्तमाल कर रहे हे तो उसे हमेशा 20 -25 मिनट तक पानी में डुबोने बाद ही इस्तमाल करे | इससे सीके जलेगी नहीं | पानी से निकालने के बाद सींक को पौंछ ले और उसमे सामग्री को गुंद ले | 4. पनीर टिक्का बनाते वक़्त थोड़ी सावधानी बरते | उसे जयादा वक़्त तक नहीं पकायें | जयादा पकाने पर पनीर कड़ा और रबड़ जैसा हो जाता है |
अगर आपको यह ब्लॉग अच्छा लगा तो आप हमें कमेंट करके बता सकते है और हमें फॉलो कर सकते है|
हम यहाँ रोज़ नयी नयी रेसिपी शेयर करते है और टिप्स और ट्रिक्स बताते रहते है यदि आपको कोई शिकायत हो तो बताना न भूले|
हमारी ईमेल है : sanjaykumarofficial1976@gmail.com
share our blog with your friends and relatives.
Give Us feedback and Support Us.

No comments:
Post a Comment