Our Recipes
recent

Palak Corn Pasta Recipe in Hindi

पालक कॉर्न पास्ता रेसिपी इन हिंदी
cooking hunt

पालक कॉर्न पास्ता

नमस्कार दोस्तों मे अजय कुमार और आज में आप लोगो को पालक कॉर्न पास्ता  बनाने की रेसिपी  बताने जा रहा हु | ठंड के मौसम में गरम गरम पास्ता खाने का मजा कुछ अलग ही होता है | तो आज हम लोग सीखते है पालक कॉर्न पास्ता बनाने की विधि सीखते है आपकी मात्र भाषा हिन्दी में| शुरू करने से पहले में आप लोगो से गुजारिश करता हु की आप हमें फॉलो करे और हमारा साथ दे |पालक कॉर्न पास्ता खाने बहुत ही टेस्टी होता है जो बड़े और छोटे बच्चे बड़े ही चाव से खाते है | पालक कॉर्न पास्ता अच्छा होता है क्योकि यह पालक से बनता है जो की लाभदायक है और आयरन भरपूर  है | इसे बनाना बहुत ही आसान होता है | इसे सिर्फ 55 मिनट में बना सकते है | इस रेसिपी को आप कितने भी लोगो के लिए बना सकते है पर हम आपको सिर्फ 4 लोगो के लिए बता रहे है |
चलिए आज इसे बनाना सीख लेते है |


कितने लोगो के लिए - 04                    कुकिंग टाइम - 55 मिनट


सामग्री /Ingredients:
  • पास्ता - 300 gram
  • बारीक़ कटा पालक - 200 gram
  • स्वीट कॉर्न - 1 /2 कप
  • ओलिव आयल - 1 चम्मच
  • कुटी हुई लाल मिर्च - 1 चम्मच
  • ऑरिगेनो - 1 चम्मच

सॉस बनाने के लिए सामग्री :

  • ओलिव आयल - 1 चम्मच
  • बारीक़ कटा प्याज़ - 1
  • बारीक़ कटा लहसुन - 4 कलियां
  • दूध - 2 कप
  • गहुँ का आटा - 2 चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार

विधि / procedure :

एक बड़े बरतन में पानी उबाल ले| जब पानी उबलने लगे तो उसमें एक चम्मच नमक और पास्ता डाले और पास्ता 10 - 15 मिनट तक उबले| पास्ता पक जाये तो गैस ऑफ कर दे और उसे गरम पानी से निकल कर नल के नीचे 2 मिनट रखे| अब पानी से निकाले हुए पास्ता पर थोड़ा - सा तेल छिड़क दे ताकि पास्ता आपस में न चिपके|

पास्ता सॉस बनाने के लिए एक बर्तन में दूध,आटा,काली मिर्च और नमक डालकर अच्छी फेंट ले | एक दूसरे पैन में मध्यम आंच पर एक चम्मच ओलिव आयल गरम करे और उसमे प्याज़ और लहसुन डालकर कुछ सेकंड भुने| जब प्याज़ का रंग सुहनेरा हो जाये तो पैन में दूध वाला mixture डाले और लगातार मिलाते हुए पकाये मध्यम आंच पर इस सॉस को पकाये|

ध्यान रहे की सॉस में गांठ न हो| जब सॉस अच्छी तरह से पक जाये तो गैस ऑफ कर दे | अगर सॉस गाढ़ा हो जाये तो उसे पानी, दूध या क्रीम की मदद से पतला कर ले| स्वीट कॉर्न को उबाल ले | अब पालक को पकने के लिए पैन में एक चम्मच तेल गरम कर ले | पैन में पालक और कॉर्न डाले | मुलयाम होने तक पकाये | इसमें 2 - 3 मिनट का समय लगेगा | पैन में उबला हुआ पास्ता डालकर मिलाये |

सर्वे करने से पहले पैन में तैयार सॉस डाले और मिलाये | नामक चख ले और लाल सजा कर पेश करे | हमेशा सर्वे करने से तुरंत पहले ही पास्ता में सॉस मिलाये वरना पास्ता चिप चिपा हो जाता है |

कूकरी टिप्स / Cookry Tips :

  • पास्ता को उबल ने के लिए हमेशा  पर्याप्त मात्रा में इस्तमाल करे | अगर पानी की मात्रा काम होगी तो पास्ता आपस में  चिपक जायेगा |

  • पहले पानी में नमक डाले और उसे उबले | जब पानी उबले लगे तब उसमे पास्ता डाले | पास्ता डालने के साथ ही उसे मिलाना भी शुरू कर दे | ऐसा करने से पास्ता आपस में भी नहीं चिपकेगा और बरतन के किनारो में भी नहीं लगेगा |

  • पास्ता को उबलते समय पानी में तेल डालने से बचे | गर्म पानी से निकलने के बाद या फिर पास्ता को सॉस में मिलते समय आप तेल या बटर का इस्तमाल कर सकती है |


  • पास्ता से पानी निकाल ले , पर सारा पानी नहीं निकाले| ऐसा करने से पास्ता ठन्डे होने पर कुछ ज्यादा ही सुख जाता है और आपस में चिपक भी जाता है |

  • जिस दौरान पास्ता उबल रहा हो , उसी समय सॉस बनाने की तैयारी भी शुरू कर दे | हमेशा गर्म सॉस में गरम पास्ता डाले | अगर कोई एक भी चीज़ ठाड़े होगी तोह डिश ला स्वाद खरब हो जायेगा

  • अगर आप घर में पास्ते का आटा गूंद रही है तो उसमे पालक का पेस्ट भी मिला सकती है |



अगर आपको यह ब्लॉग अच्छा लगा तो आप हमें कमेंट करके बता सकते है और हमें फॉलो कर सकते है|
हम यहाँ रोज़ नयी नयी रेसिपी शेयर करते है और टिप्स और ट्रिक्स बताते रहते है यदि आपको कोई शिकायत हो तो बताना न भूले|

हमारी ईमेल है : sanjaykumarofficial1976@gmail.com

In Association With Fast2learning.com and Presented by Fast2Learning Community.
share our blog with your friends and relatives.
Give Us feedback and Support Us.




Ajay Kumar

Ajay Kumar

No comments:

Post a Comment

No Copyright Content | All Rights Reserved. Powered by Blogger.