Our Recipes
recent

Corn Halwa Recipe in hindi

कॉर्न हलवा  रेसिपी इन हिंदी
cookinghunt.blogspot.com
Corn Halwa

नमस्कार दोस्तों मे अजय कुमार और आज में आप लोगो को कॉर्न हलवा बनाने की रेसिपी  बताने जा रहा हु | ठंड के मौसम में गरम गरम हलवा खाने का मजा कुछ अलग ही होता है | तो आज हम लोग सीखते है कॉर्न हलवा बनाने की विधि सीखते है आपकी मात्र भाषा हिन्दी में| शुरू करने से पहले में आप लोगो से गुजारिश करता हु की आप हमें फॉलो करे और हमारा साथ दे | कॉर्न हलवा खाने बहुत ही टेस्टी होता है जो बड़े और छोटे बच्चे बड़े ही चाव से खाते है | कॉर्न हलवा ठण्ड में बहुत ही लाभदायक होता है क्योंकि ये मक्के के आटे से बनता है जो की गरम होता है और ठण्ड में लाभकारी है | इसे बनाना बहुत ही आसान होता है | इसे सिर्फ 35 मिनट में बना सकते है | इस रेसिपी को आप कितने भी लोगो के लिए बना सकते है पर हम आपको सिर्फ 2 लोगो के लिए बता रहे है |
चलिए आज इसे बनाना सीख लेते है |

कितने लोगो के लिए : 2                                                   कुकिंग टाइम : 35 मिनट

सामग्री / indigridents :
  • मक्के का आटा - 2 कटोरी  
  • चीनी - 1 कटोरी
  • इलायाची पाउडर - 1 /2  चम्मच
  • कदूकस किया नारियल - 1 /2  कटोरी
  • घी - 1 /2  कटोरी
  • कटे हुए सूखे मेवे- आवश्यकतानुसार  
  • दूध - आवश्यकतानुसार
विधि/Procedure :
सबसे पहले पैन में घी डालकर घी डालकर मक्के के आटे को भून ले | अब पैन में दूध डाले और मक्के के आते को पकाएँ | जब दूध और मक्के का आटा पक जाए तो पैन में चीनी , इलायची पाउडर और सूखे मेवे डालकर मिलाए | मिक्चर(mixture ) के हल्का गाढ़ा होते ही गैस बंद कर दे | हलवे को सर्विंग बाउल में निकाले | ऊपर से  कदूकस किया नारियल डाले और पेश करे |

देखा दोस्तों इसे बनाना कितना आसान है और कम समय में बन जाता है तो आप भी इसे बनाइए और हमें कमेंट(comment) बॉक्स में अपना अनुभव हमारे साथ शेयर करे |

कुकरी टिप्स/Cookry Tips :

1. स्वादिस्ट गाजर का हलवा बनाने के लिए हमेशा ताजे और पतले गाजर का इस्तमाल करे | गाजर का हलवा बनाने के लिए हमेशा फुल क्रीम दूध इस्तमाल में लाये और लगातार चलाते हुए , गाजर के हलवे को पकाये| ऐसा नहीं करने से दूध कड़ाई में चिपकेगा और स्वाद बिगड़ जायेगा| 

2. बेसन का हलवा बनाने के लिए बेसन को हमेशा धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए भुने वरना बेसन जल सकता है| साथ ही , बेसन हलवे को ज्यादा पकाने से यह हलवा सूखा-सूखा बन जायेगा| 

3. अगर मूंग  दाल का हलवा बना रहे है तो इस बात के लिए तैयार रहे की इसमें काफी सारा समय लगेगा| मूंग  दाल को घी में सुनेहरा होने तक धीमी आंच पर भुने| हलवे का स्वाद काफी हद तक इस प्रक्रिया पर निर्भर करता है|

4. मूंग दाल हलवे को आप फ्रीज में काम-से-कम 10 दिनों तक स्टोर कर सकते है| इसे या तो मोइक्रोवेव(Microwave) में गरम करने के बाद सर्वे करे या फिर पैन में डालकर धीमी आंच पर गरम करे| गर्म करने से पहले हलवे ऊपर चार-पांच चम्मच दूध छिड़क दे|

अगर आपको यह ब्लॉग अच्छा लगा तो आप हमें कमेंट करके बता सकते है और हमें फॉलो कर सकते है|
हम यहाँ रोज़ नयी नयी रेसिपी शेयर करते है और टिप्स और ट्रिक्स बताते रहते है यदि आपको कोई शिकायत हो तो बताना न भूले|

हमारी ईमेल है : sanjaykumarofficial1976@gmail.com

In Association With Fast2learning.com and Presented by Fast2Learning Community.
share our blog with your friends and relatives.
Give Us feedback and Support Us.







Ajay Kumar

Ajay Kumar

No comments:

Post a Comment

No Copyright Content | All Rights Reserved. Powered by Blogger.